Samachar Nama
×

Govardhan Puja 2023 यहां देखिए गोवर्धन पूजा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है तो दूसरा जाता है अभी कार्तिक मास चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है यह पर्व दिवाली के अगले दिन पड़ता हैं गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है।

govardhan puja 2023 date shubh muhurta and significance

इस दिन लोग घर के आंगन या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते है और पूजा करते हैं साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पर्व और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और खुशहाली आती है तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा की सही तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

govardhan puja 2023 date shubh muhurta and significance

गोवर्धन पूजा की तारीख—
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से हो चुका है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर दिन मंगलवार को देशभर में मनाया जाएगा। 

govardhan puja 2023 date shubh muhurta and significance

पूजा का शुभ मुहूर्त—
गोवर्धन पूजा के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से आरंभ हो रहा है और सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की अपार कृपा भक्तों को प्राप्त होगी और उनके सभी दुख कष्ट दूर हो जाएंगे। 

govardhan puja 2023 date shubh muhurta and significance

Share this story