Samachar Nama
×

गोवर्धन पूजा के दिन करें ये सरल उपाय, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख समृद्धि, वीडियो में देखें मंत्र और आरती

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली को बहुत ही खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक मनाई जाती है इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन हो जाता है दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन भगवान कृष्ण और गायों की पूजा का विधान होता है। गोवर्धन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाएगी। जो कि 2 नवंबर को है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा के दिन किए जाने वाले गोबर के आसान उपाय बता रहे हैं जो घर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखते हैं तो आइए जानते हैं। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

गोधर्वन पूजा का शुभ मुहूर्त—
गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इसमें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट के बीच रहेगा। इस समय में गोवर्धन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ भगवान कृष्ण की कृपा से धन धान्य में वृद्धि होगी। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

गोवर्धन पूजा के सरल उपाय—
ज्योतिष अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन घर में शाम के समय गाय के गोबर के कंडों को जलाएं और पूरे घर में इसका धुआं करें। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके अलावा इस दिन गाय के गोबर से बने कंडों की पूजा करें और उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर घर में रख दें।

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

माना जाता है कि इससे शुभता का प्रवेश घर में होता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों को छोटे टुकड़े करके पूर्व दिशा में लटका दें। इससे भाग्य में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है। गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर के कंडों पर कुमकुम और हल्दी छिड़कर उन्हें मंंदिर में दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और तनाव दूर होता है। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

Share this story