Samachar Nama
×

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि, वीडियो में देखें उत्तम मुहूर्त

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली को बहुत ही खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक मनाई जाती है इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन हो जाता है दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन भगवान कृष्ण और गायों की पूजा का विधान होता है। गोवर्धन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाएगी। मगर तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा के दिन किए जाने वाले गोबर के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

गोवर्धन पूजा पर करें गोबर के उपाय—
इस दिन घर में शाम के समय गाय के गोबर के कंडों को जलाएं और पूरे घर में इसका धुआं करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सुख शांति आती है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से बने कंडों की पूजा करें और उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर घर में रख दें। ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है और दुखों का अंत हो जाता है। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पूर्व दिशा में लटका दें। मान्यता है कि इस आसान उपाय को करने से भाग्य में वृद्धि होती है और मनचाही सफलता हासिल होती है इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों पर कुमकुम और हल्दी छिड़कर उन्हें मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 

Govardhan puja 2024 do these astro remedies on govardhan puja

Share this story