गोवर्धन पूजा के दौरान न करें ये बड़ी गलतियां, मुश्किलों में पड़ जाएगा जीवन, वीडियो में देखें जरूरी नियम

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली को बहुत ही खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक मनाई जाती है इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन हो जाता है दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन भगवान कृष्ण और गायों की पूजा का विधान होता है। गोवर्धन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाएगी। मगर तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को को मनाया जा रहा है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि गोवर्धन पूजा के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए तो आइए जानते हैं।
गोवर्धन पूजा में न करें ये गलतियां—
गोवर्धन पूजा को हमेशा ही आंगन या फिर खुली जगह पर करना चाहिए। भूलकर भी यह पूजा बंद कमरे या फिर बंद जगह पर न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। गोवर्धन पूजा को अलग अलग नहीं करना चाहिए बल्कि परिवार के सभी लोगों को एक साथ मिलकर यह पूजा करनी चाहिए तभी इसका पूर्ण फल मिलता है। गोवर्धन पूजा के दौरान भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों को न धारण करें इसे अशुभ माना गया है इस पूजा में हल्के पीले या फिर नारंगी रंग के वस्त्रों को धारण करके ही पूजा करें। ऐसा करना शुभ होता है।
गोवर्धन पूजा में गायों की पूजा करते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करें और गायों को भोग लगाना न भूलें। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन भूलकर भी गायों, पौधों या फिर किसी भी तरह के जीव जन्तु को नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा करने से भगवान नाराज़ हो सकते हैं और आपको पाप लगेगा।
गोवर्धन पूजा के दिन भूलकर भी मांस मदिरा या फिर तामसिक चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है ऐसा करने से जीवन में अशांति फैलती है। गोवर्धन की परिक्रमा नंगे पैर और साफ वस्त्रों को धारण करके ही करें और इस परिक्रमा को बीच में या फिर अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।