Samachar Nama
×

इस साल कब है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन का महत्व

govardhan puja festival 2022 date shubh muhurat vidhi and importance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को बहुत ही खास माना जाता है वही दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है जिसके पहले दिन धनतेरस का पर्व पड़ता है और इसके समापन में भाई दूज मनाया जाता है वही दिवाली पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विशेष पर्व मनाया जाता है जो बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है

govardhan puja festival 2022 date shubh muhurat vidhi and importance 

इस दिन भगवान गोवर्धनाथ, गाय, बछड़े की पूजा आराधना होती है इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं गोवर्धन पर्व का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़ा माना जाता है इस पर्व को सुख शांति और समृद्धि का कारक भी कहा जाता है इस दिन पूजा पाठ करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा की तिथि और मुहूर्त के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

govardhan puja festival 2022 date shubh muhurat vidhi and importance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर्व इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले मनाई जाती है लेकिन इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 4 बजे से आरंभ हो रही है उदियातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा इस दिन भगवान की पूजा करना उत्तम होता है। 

जानिए गोवर्धन पूजा का मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही है और प्रतिपदा तिथि का समापन उसके अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा ऐसे में इस तिथि में पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है। 

govardhan puja festival 2022 date shubh muhurat vidhi and importance 

गोवर्धन पूजन का मुहूर्त— 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक 

अवधि— 2 घंटे 15 मिनट 

ऐसा माना जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से   बचाने के लिए गोवर्धन पूजा पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पर्वत को बनाकर उसका पूजन करने से सुख समृद्धि घर में प्रवेश करती है। 

govardhan puja festival 2022 date shubh muhurat vidhi and importance 

Share this story