Samachar Nama
×

Gopashtami 2023 गोपाष्टमी के दिन इन कार्यों को करने से दूर होगी हर बाधा, बदलेगा भाग्य

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गायों की पूजा करने का विधान होता है माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं और कष्टों का निवारण कर देते हैं।

Gopashtami 2023 do these remedies on gopashtami

लेकिन इसी के साथ ही अगर गोपाष्टमी के दिन कुछ विशेष कार्यों को किया जाए तो जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है और भगवान की कृपा से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Gopashtami 2023 do these remedies on gopashtami

गोपाष्टमी के दिन करें ये आसान उपाय—
गोपाष्टमी का दिन गौ माता को समर्पित किया गया है इस दिन गायों को हरा चारा खिलाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढता है और रिश्ता मजबूत होता है इसके अलावा घर में सुख शांति व समृद्धि आती है और सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। ज्योतिष अनुसार गोपाष्टमी के शुभ दिन पर भगवान कृष्ण की पूजा करें साथ ही गायों की पूजा करके उनकी परिक्रमा जरूर करें।

Gopashtami 2023 do these remedies on gopashtami

माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्योदय होता है और सभी परेशानियां दूर हो जाती है साथ ही समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। गोपाष्टमी के दिन ग्वालों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन कर भोजन कराएं। इसके बाद दान दक्षिणा दें। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और घर में वास करने वाली रोग बीमारियां दूर हो जाती है। 


Gopashtami 2023 do these remedies on gopashtami

Share this story