Samachar Nama
×

गोगा नवमी आज, जानें पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त 

goga navami 2023 date shubh muhurta and importance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है तो दूसरा जाता है अभी देशभर में जहां जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया हैं तो अब गोगा नवमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा नवमी मनाई जाती हैं इस पर्व को वाल्मीकि समाज के लोग मनाते हैं। आपको बता दें कि वाल्मीक समाज के आराध्यदेव जाहरवीर के जन्मोत्सव के दिन गोगा नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है इस ​बार यह त्योहार 8 सितंबर दिन शुक्रवार यानी की आज मनाया जा रहा है।

goga navami 2023 date shubh muhurta and importance 

इस दिन नागों की पूजा का भी विधान होता है मान्यता है कि इस दिन वाल्मीकि समाज के लोग उपवास रखते हैं और अपनी संतान की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं इस पावन व्रत को करने से जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोगा नवमी से जुड़ी अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

goga navami 2023 date shubh muhurta and importance 

गोगा नवमी पूजा मुहूर्त—
गोगा नवमी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 36 मिनट से लेकर 10 45 तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 19 मिनट से लेकर 1 बजकर 53 मिनट तक होगा। वही संध्याकाल पूजन का मुहूर्त शाम 5 बजकर 1 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि गोगा जी की इन मुहूर्तों में पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। 

goga navami 2023 date shubh muhurta and importance 

गोगा नवमी का पर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसढ़ में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं गोागा देव को नागों का देवता माना गया हैं। मान्यता है कि गोगा नवमी के दिन अगर व्रत पूजन किया जाए तो निसंतान दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती हैं साथ ही इस व्रत से शुभ फल भी मिलते हैं। इस दिन पूजा पाठ करने से सर्प दर्श से मुक्ति मिल जाती है और सांपों का भय भी समाप्त होता हैं। 

goga navami 2023 date shubh muhurta and importance 

Share this story