Samachar Nama
×

Ganga Snan 2023 आज इन उपायों को करने से सदा के लिए दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

www.samacharnama.com

 ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है तो दूसरा जाता है अभी कार्तिक मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है जो कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है इस दिन दीपदान और गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

ganga snan 2023 do these remedies on ganga snan

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर दिन सोमवार यानी आज मनाई जा रही है और इसी दिन गंगा स्नान भी होता है। मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व डुबकी लगाने से जीवन में खुशहाली आती है और कष्ट समाप्त होते हैं साथ ही पापों से भी मुक्ति मिलती है गंगा स्नान के शुभ दिन पर अगर कुछ उपायों को किया जाए तो पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

ganga snan 2023 do these remedies on ganga snan

गंगा स्नान के दिन करें उपाय—
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान का खास महत्व होता है इस दिन व्रत करने से हजारों अश्वमेघ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है इसके अलावा आज के दिन अगर गरीबों व जरूरतमंदों को दान किया जाए तो धन संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा आज के दिन स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है इस दिन चावल और लाल पुष्प जल में मिलाकर भगवान को अर्पित करने से जीवन में संपन्नता आती है और सभी प्रकार के रोग दोष दूर हो जाती है। 

ganga snan 2023 do these remedies on ganga snan

ज्योतिष अनुसार गंगा स्नान के बाद सरसों तेल, तिल और काले वस्त्र गरीबों को दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है इसके अलावा शाम के वक्त तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें इस उपाय को करने से धन संकट दूर होता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 

ganga snan 2023 do these remedies on ganga snan

Share this story