Samachar Nama
×

गुप्त नवरात्रि के आसान उपाय, 1 भी कर लेंगे तो टल जाएंगे संकट 
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन नवरात्रि को खास बताया गया है जो कि साल में चार बार आती है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

gupt navratri 2025 do these upay on navratri

पंचांग के अनुसार इस बार 30 जनवरी दिन गुरुवार से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो चुका है और इसका समापन अगले महीने 7 फरवरी को हो जाएगा। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है साथ ही उपवास भी रखा जाता है इस दौरान  अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो घर परिवार में सुख शांति आती है साथ ही बाधाएं दूर हो जाती हैं, और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

gupt navratri 2025 do these upay on navratri

इन उपायों से मिलेगा लाभ—
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें और सुख शांति की प्रार्थना करें। यह उपाय करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है। 

gupt navratri 2025 do these upay on navratri

आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के दिनों में एक गुलाब के पुष्प में कपूर का टुकड़ा रखकर माता रानी को अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से धन संकट दूर होता है और धन आगमन के स्तोत्र बनते हैं। नवरात्रि के दिनों में नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करें मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं और धन लाभ के योग बनने लगते हैं। 

gupt navratri 2025 do these upay on navratri

Share this story