Samachar Nama
×

Dussehra 2023 जानें, दशहरे पर शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: कल यानी 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को देशभर में दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम और देवी दुर्गा की साधना आराधना की जाती है।

Dussehra 2023 vijayadashami puja muhurta and importance

शास्त्र अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। दशहरे पर पूजा पाठ और हवन के अलावा शस्त्र पूजा का भी विधान होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Dussehra 2023 vijayadashami puja muhurta and importance

विजयादशमी की तिथि—
पंचांग के अनुसार दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से हो रहा है तो वही समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 24 अक्टूबर को ही दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा और रावण दहन का पहला विजया मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

Dussehra 2023 vijayadashami puja muhurta and importance

इसके अलावा दूसरा मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वही शाम का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि दशहरे के दिन दोपहर के समय पूजा करना उत्तम माना जाता है। इस दिन बही खाते की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर लाभ के योग बनते हैं। 

Dussehra 2023 vijayadashami puja muhurta and importance

Share this story