Samachar Nama
×

निर्जला एकादशी पर अपने हाथों से करें इन चीजों का दान, मिलेगा दोगुना फल

Nirjala ekadashi vrat 2023 donate these things on ekadashi vrat 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन एकादशी का व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर महीने की एकादशी की तिथि पर किया जाता हैं। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है जो सालभर में आने वाली सभी एकादशी व्रतों में सबसे कठिन और श्रेष्ठ मानी जाती हैं।

Nirjala ekadashi vrat 2023 donate these things on ekadashi vrat 

इस दिन अन्न और जल का ग्रहण नहीं किया जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत विष्णु पूजा को समर्पित होता हैं ऐसे में इस दिन हर कोई भगवान की विधिवत पूजा करता है और व्रत आदि भी रखता है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत दशमी तिथि की शाम सूर्यास्त के बाद से आरंभ हो जाता है और द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैं और जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं लेकिन इसी के साथ निर्जला एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करना दोगुना फल प्रदान करता है तो आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं। 

Nirjala ekadashi vrat 2023 donate these things on ekadashi vrat 

एकादशी पर करें इन चीजों का दान—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन अगर ठंडी चीजों का दान किया जाए तो उत्तम फलों की प्राप्ति होती है साथ ही इस दिन जल का दान भी करना उत्तम माना जाता हैं। एकादशी पर आप गुड़ का दान भी कर सकते हैं ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता और मजबूती सदा बनी रहती हैं।

Nirjala ekadashi vrat 2023 donate these things on ekadashi vrat 

इसके अलावा निर्जला एकादशी के दिन जूते का दान भी किया जा सकता हैं इसका दान अगर गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो मोक्ष की प्राप्ति होती हैं इस दिन अन्न का दान करने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं रहती हैं। एकादशी पर जरूरतमंदों को शरबत पिलाना भी उत्तम होता हैं इससे मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 
Nirjala ekadashi vrat 2023 donate these things on ekadashi vrat 

Share this story