Samachar Nama
×

Basant Panchami 2024 के दिन करें इन चीजों का दान, मां सरस्वती के आशीर्वाद से बदल जाएगी किस्मत 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन बसंत पंचमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि ज्ञान, बुद्धि, विद्या और गीत संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है इस दिन भक्त देवी मां की विधि विधान से पूजा करते हैं और दिनभर का उपवास भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। 

Basant panchami 2024 donate these things on basant panchami 

इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ चीजों का दान गरीबों व जररूतमंदों को किया जाए तो देवी मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है साथ ही किस्मत भी बदल जाती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

Basant panchami 2024 donate these things on basant panchami 

इन चीजों का जरूर करें दान-
ज्योतिष अनुसार बसंत पंचमी के दिन बच्चों को पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान जरूर करें ऐसा करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है इसके अलावा इस दिन फूलों का दान जरूर करें माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के चीजों का दान करने से देवी प्रसन्न होकर कृपा करती है। आप चाहें तो बसंत पंचमी के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को पीले रंग की चीजों का दान भी दे सकते हैं ऐसा करना शुभ माना जाता है। 

Basant panchami 2024 donate these things on basant panchami 

बसंत पंचमी के दिन गरीबों या कन्या को वस्त्रों का दान जरूर करें ऐसा करने से घर परिवार में खुशहाली आती है साथ ही सदैव मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। इस दिन आप मां सरस्वती को मीठे पीले चावल और मिठाई अर्पित करें इसके बाद इसे प्रसाद के तौर पर सभी में बांट दें। ऐसा करने से सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। 

Basant panchami 2024 donate these things on basant panchami 

Share this story