Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2025 पर आज कर लें ये काम, टल जाएंगे आने वाले संकट

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

Mauni amavasya 2025 do these upay on amavasya 

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है लेकिन इसी के साथ ही मौनी अमावस्या के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें जरूर करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से आने वाला संकट टल जाता है, तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Mauni amavasya 2025 do these upay on amavasya 

अमावस्या पर जरूर करें ये काम—
मौनी अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और गंगा जी के मंत्र का मन ही मन जाप करें माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है ऐसे में इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार वस्त्र, धन, अन्न आदि चीजों का दान जरूर करें। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है ऐसे में इस दिन स्नान के बाद पितरों का श्राद्ध तर्पण और पिंडदान जरूर करें ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है और जीवन में आने वाले संकट टल जाते हैं। 

Mauni amavasya 2025 do these upay on amavasya 

मौनी अमावस्या के दिन गरीबों के भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है और परेशानियां दूर रहती हैं। अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, कुत्ते को रोटी खिलाएं इसके बाद मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलिया डालें और पक्षियों के लिए घर की छत पर अनाज और पानी की व्यवस्था करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है। 


Mauni amavasya 2025 do these upay on amavasya  

Share this story