Samachar Nama
×

Dev uthani ekadashi 2023 एकादशी के दिन जरूर करें ये काम, श्री हरि विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित होता है इस दिन भक्त भगवान श्री हरि की विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी का त्योहार मनाया जाता है। 

Dev uthani ekadashi 2023 do these upay on ekadashi 

इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर देवउठनी एकादशी के दिन कुछ विशेष कार्यों को किया जाए तो जीवन से सभी परेशानियों का अंत हो जाात है तो आज हम आपको बता रहे हैं देवउठनी एकादशी पर किए जाने वाले काम। 

Dev uthani ekadashi 2023 do these upay on ekadashi 

एकादशी के दिन करें ये काम—
जो लोग देवउठनी एकादशी के दिन व्रत व पूजा पाठ करते हैं उन्हें इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए और पूजा करना चाहिए ऐसा करना श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और साथ ही व्रत का संकल्प भी लें। भगवान विष्णु का देवउठनी एकादशी के दिन केसर और दूध से अभिषेक करें साथ ही उनकी आरती भी उतारे।

Dev uthani ekadashi 2023 do these upay on ekadashi 

इसके बाद पूजन स्थल की साफ सफाई करके घर के आंगन में भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाएं। इसके बाद भगवान की पूजा करें और पूजन के दौरान “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से श्री हरि की असीम कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Dev uthani ekadashi 2023 do these upay on ekadashi 

Share this story