Masik Durgashtami 2025 के दिन कर लें ये छोटा सा काम, बरसेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है वही मासिक दुर्गाष्टमी व्रत को भी बेहद ही खास माना जाता है जो कि पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित है और इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है।
मान्यता है कि इस शुभ दिन पर माता रानी की विधिवत पूजा और व्रत करने से देवी की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है। फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज यानी 7 मार्च दिन शुक्रवार को किया जा रहा है इस दिन माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना करना लाभकारी होती है
लेकिन इसी के साथ ही अगर मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ उपायों को भी किया जाए तो माता प्रसन्न होकर कृपा करती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर देती हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी के आसान उपाय—
आपको बता दें कि आज मासिक दुर्गाष्टमी पर सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद लाल वस्त्र धारण कर। माता रानी को लाल पुष्प अर्पित करें। अब मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें जैसे ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 108 बार जाप करें। नौ कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा भी दें। इसके बाद कन्या पूजन विधि विधान से पूरा करें। मान्यता है कि आज के दिन अगर इस उपाय को किया जाए तो विशेष कृपा प्राप्त होती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी पर गाय को गुड़ और चने जरूर खिलाएं। इससे शुभ फल मिलता है। मां दुर्गा को मीठा भोग भी अर्पित करें खासकर हलवा पूरी का भोग लगाएं। शाम के समय दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें या फिर सप्तशती भी पढ़ सकते हैं। आज के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन, भोजन, वस्त्र आदि का दान करने से अन्न धन की कमी नहीं होती है।