Samachar Nama
×

देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय, देवताओं की बरसेगी कृपा भरेगी तिजोरी 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जाता है जो कि इस बार 26 नवंबर को पड़ रही है इस दिन देवताओं की दीपावली होती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था जिसके बाद सभी देवी देवताओं ने खुशियां मनाई थी।

dev deepawali 2023 do these upay on kartik purnima 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के शुभ दिन पर शिव संग सभी देवी देवता काशी की धरती पर आते हैं और दीपावली मनाते हैं। इस दिन पूजा पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है ऐसा करने से जीवन में सुख शांति आती है लेकिन इसी के साथ ही अगर देव दीपावली पर कुछ खास उपायों को किया जाए तो धन की कमी दूर हो जाती है और देवताओं के आशीर्वाद से तिजोरी भरने लगती है, तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

dev deepawali 2023 do these upay on kartik purnima 

देव दीपावली पर करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार इस पावन दिन पर एक आटे या मिट्टी का दीपक लेकर इसमें तेल या घी डालकर उसे प्रज्वलित करें अब इस दीपक में सात लौंग भी डालें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से खुशहाली आती है और दुख दरिद्रता से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी या देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए।

dev deepawali 2023 do these upay on kartik purnima 

ऐसा करने से समस्याओं का समाधान हो जाता है और देवी देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए देव दीपावली के शुभ दिन पर घर में दीपक जरूर जलाएं। घर के प्रवेश द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बनाकर लगाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी का घर में प्रवेश होता है जिससे धन की कमी दूर रहती है। 

dev deepawali 2023 do these upay on kartik purnima 

Share this story