Samachar Nama
×

इन अवसरों पर भूलकर भी घर में न बनाएं रोटी

astro niyam do not make roti on these festivals

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारतीय घरों में रोजाना रसोई में रोटियां जरूर बनाई जाती हैं क्योंकि इसे सेहत के लिहाज से बेहतर माना गया हैं अधिकतर लोग अपने भोजन में रोटी को जरूर शामिल करते हैं लेकिन हिंदू धर्म व शास्त्रों में कुछ ऐसे पर्व त्योहार और मौके होते हैं जिन पर भूलकर भी रोटी नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इन दिनों पर रोटी बनाने की मनाही होती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि किस अवसर पर रोटियां नहीं बनानी चाहिए तो आइए जानते हैं। 

astro niyam do not make roti on these festivals

इन अवसरों पर ना बनाएं रोटी
ज्योतिष अनुसार दिवाली का पावन दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तम माना जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से से घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती हैं। इस दिन भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान आदि बनाएं जाते हैं शास्त्र अनुसार दिवाली के दिन रोटियां बनाने की मनाही होती हैं।

astro niyam do not make roti on these festivals

ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता हैं इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन खीर और पूरी बनाने का नियम होता हैं लेकिन इस दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए इसे वर्जित माना गया हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा।

astro niyam do not make roti on these festivals

लेकिन इस दिन भूलकर भी घर की रसोई में तवा या कढ़ाई नहीं चढ़ानी चाहिए और ना ही रोटी बनानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज़ हो जाती हैं इसके अलावा शीतला अष्टमी पर भी माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता हैं ऐसे में इस दिन भूलकर भी रसोई में रोटी नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता हैं। शास्त्र अनुसार अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हैं तो इस दौरान सूतक लग जाता हैं ऐसे में 13 दिनों तक घर की रसोई में रोटी नहीं पकानी चाहिए। 

astro niyam do not make roti on these festivals

Share this story