Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2025 पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जीवनभर पड़ेगा पछताना 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

do not do these work on mauni amavasya 2025

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी, इस दिन दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मौनी अमावस्या पर किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं, तो आइए जानते हैं। 

do not do these work on mauni amavasya 2025

अमावस्या पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन शराब और मांस का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से जिंदगीभर कष्ट उठाना पड़ सकता है। इस दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। अमावस्या के दिन बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए ऐसा करने से दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

do not do these work on mauni amavasya 2025

अमावस्या तिथि पर श्मशान या किसी सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए इससे नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन वाद विवाद या झगड़ा आदि भी नहीं करना चाहिए अमावस्या के दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें ऐसा करने से दुख उठाना पड़ सकता है। अमावस्या के दिन मुंडन, गृह प्रवेश आदि के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से परेशनियां झेलनी पड़ सकती है। 

do not do these work on mauni amavasya 2025

Share this story