Samachar Nama
×

Basant Panchami 2025 पर गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन बसंत पंचमी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है इस दिन विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

Basant panchami 2025 do not do these waork on basant panchami

मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना नुकसन उठाना पड़ सकता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Basant panchami 2025 do not do these waork on basant panchami

बसंत पंचमी पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि बसंत पंचमी का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है इस दिन भूलकर भी क्रोध और अहंकार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता जीवन में बढ़ती है। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए साथ ही छल कपट करने से भी बचना चाहिए। इस दिन गलती से भी किसी का अपमान न करें ऐसा करने से जीवनभर कष्ट और दुख उठाना पड़ सकता है।

Basant panchami 2025 do not do these waork on basant panchami

बसंत पंचमी के दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाएं इस दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए ऐसा करने से दरिद्रता आती है। बसंत पंचमी के दिन नकारात्मकता और गलत विचारों से दूरी बनाकर रहनी चाहिए और मन को सकारात्मक रखना चाहिए। 

Basant panchami 2025 do not do these waork on basant panchami
 

Share this story