Samachar Nama
×

देव दीपावाली के दिन न करें ये गलतियां, जीवन में बढ़ सकती है मुश्किलें

​​​​​​​

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन देव दीपावली को बहुत ही खास माना गया है जो कि दिवाली के बाद मनाई जाती है। इस दिन देवी देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं यही कारण है कि इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है

dev deepawali 2024 do not do these mistake on dev deepawali

जो कि दिवाली के 15 दिनों के बाद पड़ती है। इस दिन पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती है और ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस साल देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी पड़ रही है देव दीपावली के पावन दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें देव दीपावली के दिन गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना दुर्भाग्य पीछे लग जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं। 

dev deepawali 2024 do not do these mistake on dev deepawali

देव दीपावली पर न करें ये काम—
देव दीपावली के दिन भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए ऐसा करने से कष्टों का सामना करना पड़ता है इस दिन घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए बल्कि उसे कुछ न कुछ दान जरूर दें। ऐसा करने से धन दौलत में वृद्धि होती है।

dev deepawali 2024 do not do these mistake on dev deepawali

देव दीपावली के दिन मांस, मदिरा और लहसुन प्याज का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति का पाप का भागी कहलाता है इस दिन वाद विवाद या क्लेश करने से बचना चाहिए और झूठ नहीं बोलना चाहिए वरना जीवनभर दुखों का सामना करना पड़ सकता है। 

dev deepawali 2024 do not do these mistake on dev deepawali

Share this story