Samachar Nama
×

Holashtak 2025 के दिनों में गलती से भी न करें इन चीजों की खरीदारी, बढ़ेगी जीवन की मुश्किलें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे शुभ समय हीं माना जाता है

मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो रहा है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले हो जाएगा।

होलाष्टक के दिनों में कुछ चीजों की खरीदारी गलती से भी नहीं करनी चाहिए वरना जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि होलाष्टक के दिनों में किन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। 

होलाष्टक पर न करें इन चीजों की खरीदारी—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दिनों में बाजार से कोई नई चीज खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। होलाष्टक के दिनों में नए वस्त्र, नई गाड़ी, घरेलू उपयोग में आने वाली चीजें, सोना और चांदी भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दौरान नया मकान न खरीदें और न ही बनवाना चाहिए। 

Holashtak 2025 do not buy these things even by mistake during holashtak

होलाष्टक के दिनों में यज्ञ, वहन या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करवाना चाहिए। इस दौरान नियमित पूजा की जा सकती है। होलाष्टक के दिनों में नकारात्मकता का वेग अधिक होता है इसलिए इस दौरान नया निवेश और लेन देन भी नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में आर्थिक संकट आ सकता है। 

Holashtak 2025 do not buy these things even by mistake during holashtak

Share this story