दिवाली की रात घर की इन जगहों पर दीपक जलाना है बेहद शुभ, होगा मां लक्ष्मी का वास, दो मिनट के वीडियो में देखें सही तरीका
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है।
दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि दिवाली की रात कहां कहां दीपक जलाना जरूरी होता है तो आइए जानते हैं।

दिवाली की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक—
ज्योतिष अनुसार दीपावली की रात घर के पूजा स्थल में एक घी या फिर तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके अलावा घर के आस पास अगर कोई मंदिर है तो वहां पर भी एक दीपक जरूर जाकर जलाएं। इसके अलावा तुलसी पौधे के पास दीपक जलाएं। अगला दीपक घर की रसोई में जलाना चाहिए इसे शुभ माना गया है दिवाली की रात घर के आंगन में दीपक जलाएं इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार के पास दीपक जरूर जलाएं। घर के हर कमरों में एक एक दीपक जलाना जरूरी है छत पर भी दीपक जलाएं।

दिवाली की रात दीपक जलाने का सही तरीका—
आपको बता दें कि दिवाली की रात दीपक जलाने से पहले पूजा स्थल की साफ सफाई करें इसके बाद दीपक को साफ पानी से धो कर सूखने दें। फिर बत्ती लगाकर घी या फिर तेल दीपक में डालें। घी का दीपक जलाना काफी शुभ होता है। दीपक को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही जलाना चाहिए।

दीपक जलाते वक्त ओम या फिर अन्य मंत्रों का जाप करें। अगर अपनी इच्छा अनुसार दीपकों की संख्या को रख सकते हैं लेकिन कम से कम 5, 7, 9, 21, 51 और 108 की संख्या में दीपक जलाना शुभ होता है। दीपक को शाम के समय जलाना चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है और माता लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती हैं।


