Samachar Nama
×

Happy Diwali 2024 दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए जरूर करें ये काम, सालभर रहेगी देवी कृपा, वीडियो में देखें पूजा विधि मंत्र 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं।

यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है। दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि दीपावली के दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2024 do these work on diwali 

दिवाली की सही तिथि—
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की शाम को 4 बजकर 3 मिनट से आरंभ हो रही है और 1 नवंबर को अमावस्या तिथि शाम 5 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो जाएगी और 5 बजकर 46 मिनट पर सूर्यास्त होगा। दिवाली मानने की परंपरा और पूजन रात को ही होता है। ऐसे में 1 नवंबर को नहीं बल्कि 31 अक्टूबर को अमावस्या लग रही है और इसी दिन दिवाली भी मनाई जाएगी। 

Diwali 2024 do these work on diwali 

दिवाली पर जरूर करें ये काम—
दिवाली पर घर की अच्छी तरह सफाई करें और घर को दीपक, रंगोली और फूलों से सजाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती है। इस दिन लक्ष्मी गणेश की विधिवत पूजा जरूर करें। शुभ मुहूर्त में दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का आह्वान करें। इससे घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

Diwali 2024 do these work on diwali 

दिवाली पर परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को मिठाई और प्रसाद बांटना भी शुभ माना जाता है इससे प्रेम भावना बनी रहती है। इसके अलावा दिवाली के दिन दान पुण्य के कार्य जरूर करें गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। इस दिन मन में बुरे विचारों को उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए साथ ही किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए इस दिन सकारात्मक सोच बनाएं रखें।

Diwali 2024 do these work on diwali 

Share this story