Samachar Nama
×

Happy Diwali 2024 दिवाली पर भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी कर देंगी कंगाल, वीडियो में देखें पूजा मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है।

दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि दिवाली पर किन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और व्यक्ति को गरीबी में जीवन गुजारना पड़ता है तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2024 do not do these things on diwali 

दिवाली पर न करें ये काम—
दिवाली के लिए पूरे घर की साफ सफाई करें और इस बात का ध्यान रखें कि पूजा स्थल के आस पास किसी भी तरह की कोई अशुद्ध चीज़ न हो। जैसे जूते चप्पल, कूड़ेदान आदि। इसके अलावा दिवाली के दिन मांस, मदिरा जैसे तामसिक चीजों का सेवन करने की भूल भी न करें। वरना माता लक्ष्मी घर से हमेशा के लिए चली जाएंगी और व्यक्ति का जीवन गरीबी में कटेगा। 

Diwali 2024 do not do these things on diwali 

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान भूलकर भी लोहे स्टील के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ना ही इस दिन पूजा में कांच और प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग करें। इसे अशुभ माना जाता है इस दिन देवी पूजा में तांबा, पीतल, चांदी के बर्तनों का प्रयोग शुभ होता है आप मिट्टी के बर्तनों का भी प्रयोग भी कर सकते हैं।

Diwali 2024 do not do these things on diwali 

भूलकर भी दिवाली पर महिलाओं का अपमान न करें इसे महापाप माना गया है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और व्यक्ति को कंगाली में जीवन गुजारना पड़ता है। इसके अलावा दिवाली पर धन का उधार लेन देन करने से बचें साथ ही काले रंग के वस्त्रों को भी धारण न करें इसे शुभ माना गया है। 

Diwali 2024 do not do these things on diwali 

Share this story