Samachar Nama
×

Diwali 2024 दीपावली पर कहां-कहां दीपक जलाना है जरूरी? दो मिनट के इस वीडियो में देखें और जानें 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है।

दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि दिवाली की रात कहां कहां दीपक जलाना जरूरी होता है तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2024 lighting a lamp at this place in the house on diwali 

दिवाली की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक—
दिवाली की रात माता लक्ष्मी के आगमन का समय होता है ऐसे में घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर एक एक दीपक जलाएं ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर आती हैं। इसके अलावा दूसरा दीपक आप पूजा स्थल पर जलाएं और एक दीपक घर के आस पास अगर मंदिर हो तो वहां जलाएं।

Diwali 2024 lighting a lamp at this place in the house on diwali 

तुलसी के पास एक दीपक जलाएं इसके अलावा नल के पास भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है अगला दीपक आप घर की रसोई में रखें इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। एक दीपक घर के आंगन में रखें और इसके अलावा घर की छत पर भी दीपक जलाएं। इस दिन घर के किसी भी कमरों व अन्य स्थानों पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए। 

Diwali 2024 lighting a lamp at this place in the house on diwali 

दिवाली की रात दीपक जलाने का सही तरीका—
आपको बता दें कि दिवाली की रात दीपक जलाने से पहले पूजा स्थल की साफ सफाई करें इसके बाद दीपक को साफ पानी से धो कर सूखने दें। फिर बत्ती लगाकर घी या फिर तेल दीपक में डालें। घी का दीपक जलाना काफी शुभ होता है। दीपक को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त ओम या फिर अन्य मंत्रों का जाप करें। अगर अपनी इच्छा अनुसार दीपकों की संख्या को रख सकते हैं लेकिन कम से कम 5, 7, 9, 21, 51 और 108 की संख्या में दीपक जलाना शुभ होता है। दीपक को शाम के समय जलाना चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है और माता लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती हैं।

Diwali 2024 lighting a lamp at this place in the house on diwali 

Share this story