Samachar Nama
×

Diwali 2024 दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? कब पड़ रहा विशेषफलदायी संयोग, दो मिनट के वीडियो में देखें पूरा पंचांग 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है।

दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का पावन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन मनाया जाएगा। इस दिन भक्त माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करने से देवी की कृपा बरसती है। ऐसे में जो लोग 1 नवंबर को दिवाली का पर्व मना रहे हैं उनके लिए हम लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पंचांग बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2024 date muhurta and panchangam

1 नवंबर को दिवाली पूजा के चौघाड़िया मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार जो लोग 1 नवंबर को दिवाली का पावन पर्व मना रहे हैं उनके लिए प्रात काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक वृश्चिक लग्न एवम् लाभ व अमृत की चौघाड़िया हैं। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

Diwali 2024 date muhurta and panchangam

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 4 मिनट से 13 बजकर 27 मिनट तक है।  1 नवंबर को कुंभ लग्न दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक है। इसके अलावा वृष लग्न और प्रदोष काल सायं 6 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। लाभ की चौघाड़िया और निशीथकाल रात्रि 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। सिंह लग्न और शुभ एंव अमृत की चौघड़िया रात्रि 12 बजकर 50 से देर रात्रि 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। 

Diwali 2024 date muhurta and panchangam

Share this story