Samachar Nama
×

Diwali 2024 सालभर में सिर्फ दिवाली पर ही खुलता है यह चमत्कारी मंदिर, धन-सुख की इच्छा रखने वाले जरूर करें दर्शन, वीडियो में देखें पूजा मुहूर्त

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारत को तीर्थ स्थलों का देश माना गया है यहां पर कई मंदिर प्रसिद्ध है जो कि चमत्कारों और रहस्यों के लिए भी जाने जाते हैं। दिवाली के मौके पर हम आपको अपने इस लेख द्वारा एक ऐसा ही मंदिर बता रहे हैं जो सालभर में केवल दीपावली के दिन ही खुलता है।

दिवाली पर इस मंदिर के द्वार को खोला जाता है और फिर सात दिन बाद यहां दीपक जलाकर, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया जाता है इसके बाद मंदिर के कपाट फिर से बंद कर दिए जाते हैं। जब अगले साल इस मंदिर के कपाट खुलते हैं तब मंदिर के पुजारियों को वह दीया जलता हुआ मिलता है साथ ही फूल और प्रसाद भी ताजा रहता है। हम जिस मंदिर के बारे में बता कर रहे हैं वह दक्षिण भारत में स्थित है और दुनियाभर में प्रसिद्ध भी है तो आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में। 

Diwali 2024 karnataka hasanamba temple

हसनंबा मंदिर—
आपको बता दें कि यह चमत्कारी मंदिर बेंगलुरु से करीब 180 किमी दूर है इसे 12वी शताब्दी में बनवाया गया था। इस स्थान को पहले सिहमासनपुरी के नाम से जाना जाता था। यह मंदिर कई कारणों से प्रसिद्ध है। बता दें कि हसनंबा मंदिर दिवाली पर सात दिनों के लिए खोला जाता है और बालीपघ्मी के उत्सव के तीन दिन बाद इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर के कपाट खुलने पर यहां जहारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मां जगदम्बा के दर्शन प्राप्त करते हैं।

Diwali 2024 karnataka hasanamba temple

जिस दिन हसनंबा मंदिर के कपाट को बंद किया जाता है उस दिन मंदिर के गर्भगृह में शुद्ध देसी घी का दीपक जलाया जाता है साथ ही मंदिर के गर्भगृह को पुष्पों द्वारा सजाया जाता है और चावल से बने प्रसाद को देवी मां को अर्पित किया जाता है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल बाद जब दिवाली के दिन मंदिर के कपाट खुलते हैं तो मंदिर के गर्भगृह में दीपक जलता हुआ मिलता है और प्रसाद व पुष्प भी ताजे रहते हैं। जो कि एक रहस्य है। 
Diwali 2024 karnataka hasanamba temple 

Share this story