Samachar Nama
×

Diwali 2024 दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त, दो मिनट के वीडियो में देखें विधि से लेकर मंत्र

​​​​​​​

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है।

दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2024 date and lakshmi puja muhurta 

लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि दिवाली की शाम लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त में करना लाभकारी माना जाता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख समृद्धि आती है। इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शाम को 6 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 32 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त  है। वही दिवाली पर पूजा का निशिता मुहूर्त रात में 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है।

Diwali 2024 date and lakshmi puja muhurta 

दिवाली की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक—
दिवाली की रात माता लक्ष्मी के आगमन का समय होता है ऐसे में घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर एक एक दीपक जलाएं ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर आती हैं। इसके अलावा दूसरा दीपक आप पूजा स्थल पर जलाएं और एक दीपक घर के आस पास अगर मंदिर हो तो वहां जलाएं। तुलसी के पास एक दीपक जलाएं इसके अलावा नल के पास भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है अगला दीपक आप घर की रसोई में रखें इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। एक दीपक घर के आंगन में रखें और इसके अलावा घर की छत पर भी दीपक जलाएं। इस दिन घर के किसी भी कमरों व अन्य स्थानों पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए।

Diwali 2024 date and lakshmi puja muhurta 

Share this story