Samachar Nama
×

Diwali 2023 दिवाली की रात करें ये अचूक टोटका, आर्थिक तंगी हमेशा के लिए होगी दूर 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन इन सभी में दिवाली को प्रमुख पर्व माना गया है। जो कि रौशनी से भरपूर होता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और दीपक जलाते हैं दिवाली की रात माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है मान्यता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की साधना करने से माता की कृपा बरसती है।

Diwali 2023 do these remedies for money in Diwali

दिवाली का पावन पर्व सुख समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी ऐसे में आज हम आपको दिवाली पर किए जाने वाले आसान टोटके बता रहे हैं जिन्हें करने से आर्थिक समस्याओं का निदान होता है और लक्ष्मी कृपा से धन लाभ के योग बनने लगते हैं। 

Diwali 2023 do these remedies for money in Diwali

दिवाली पर करें ये उपाय—
दिवाली की रात्रि में माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत करें इसके लिए घर के मंदिर की अच्छी तरह साफ सफाई करके उसे अच्छी तरह से सजाएं। इसके बाद माता की प्रतिमा को एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। अब देवी मां की विधि विधान से पूजा करें और माता को पारिजात के पुष्प अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि और वित्तीय लाभ का आशीवा्रद मिलता है। इसके अलावा आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए दिवाली के दिन ताजे पारिजातक के पुष्पों की माला तैयार करें और इसे माता लक्ष्मी और कुबेर देव को पहनाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है साथ ही धन की कमी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। 

Diwali 2023 do these remedies for money in Diwali

ज्योतिष अनुसार अगर दिवाली की रात में माता लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाते वक्त उसमें एक पारिजात का पुष्प डालें और इस दीपक को लक्ष्मी प्रतिमा के सामने रख दिया जाए तो इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। 


Diwali 2023 do these remedies for money in Diwali

Share this story