Samachar Nama
×

Diwali festival 2022: दिवाली की रात इन जगहों पर रखें दीए, माता लक्ष्मी का होगा घर में प्रवेश

Diwali 2022 must light diyas at these places in home on the night of Diwali

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पावन पर्व देशभर में मनाया जाता है इस साल यह त्योहार कल यानी 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन हर जगह पर हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है दिवाली के त्योहार को सुख समृद्धि और धन प्राप्ति का पर्व माना जाता है इस दिन पूरा देश दीपक की रौशनी से जगमगा उठता है दिवाली हिंदूओं का प्रमुख पर्व है इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान होता है

Diwali 2022 must light diyas at these places in home on the night of Diwali 

मान्यता है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर आती है और अपने भक्तों के घर में प्रवेश करती है और उनकी पूजा आराधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद भी प्रदान करती है दिवाली की रात पूजा करने से घर परिवार और जीवन में सुख समृद्धि आती है इस दिन हर घर में दीपक जलाएं जाते हैं और इससे ही माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है तो ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि दिवाली की शुभ रात्रि में किन किन स्थानों पर दीया जलाना जरूरी और शुभ मान जाता है तो आइए जानते हैं। 

Diwali 2022 must light diyas at these places in home on the night of Diwali 

दिवाली की रात इन जगहों पर रखें दीपक-
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात्रि में सबसे पहला दीपक घर के पूजन स्थल यानी की मंदिर में रखना चाहिए इस दिन लक्ष्मी पूजा करते वक्त देवी के समक्ष अखंड दीपक जरूर जलाएं। जो पूरी रात जलता रहे। इससे देवी मां प्रसन्न होती है वही पूजन के बाद घर के मुख्य दवार के दोनों ओर दीपक रखना चाहिए

Diwali 2022 must light diyas at these places in home on the night of Diwali 

मान्यता है कि मुख्य दवार पर अगर अंधेरा होता है तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती है। वही घर में नल के पास भी एक दीपक जलाएं इसे शुभ माना गया है दिवाली के शुभ दिन पर तुलसी के समक्ष भी एक दीपक जलाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है फिर एक दीपक घर की रसोई में रखें ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ साथ मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होकर धन धान्य के भंडार भरती है। 

Diwali 2022 must light diyas at these places in home on the night of Diwali 

Share this story