Samachar Nama
×

Dhanteras 2023 कब है धनतेरस, जानें तारीख से लेकर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन दिवाली का त्योहार बेहद खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक चलता है और इस पर्व का आरंभ धनतेरस से हो जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

dhanteras 2023 date shubh muhurat and significance 

ये शुभ दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित किया गया है। इसके अलावा धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए भी खास माना जाता है इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से आय और धन में वृद्धि होती है। इसी दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा धनतेरस से जुड़ी जानकारी और मुहूर्त बता रहे हैं। 

dhanteras 2023 date shubh muhurat and significance 

शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 46 मनट से आरंभ हो रहा है जो कि शाम 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा

dhanteras 2023 date shubh muhurat and significance 

इस बीच में माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, श्री गणेश, श्रीयंत्र की पूजा करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर अगर विधिवत पूजा की जाए तो जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है और धन धान्य की कमी दूर हो जाती है इसके अलावा धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। 

dhanteras 2023 date shubh muhurat and significance 

Share this story