Samachar Nama
×

Dhanteras 2024 पर कौन सी चीजें खरीदें जिससे बढ़ जाएं तेरह गुना धन, दो मिनट के वीडियो में देखें 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। 

मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदना जरूरी है आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं। 

Dhanteras 2024 most importance items to buy on dhanteras

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें—
ज्योतिष अनुसार धनतेरस के पावन दिन पर सोने चांदी की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है मान्यता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से धन में वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है

Dhanteras 2024 most importance items to buy on dhanteras

लेकिन भूलकर भी इस दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस के मौके पर धनिया के बीज लाना भी शुभ माना जाता है इसे घर में गमले में डालना चाहिए जिससे घर में धन के देवता का आगमन होता है  धनिया के बीज डालते समय एक रुपय का सिक्का भी जरूर डालें इससे धन में वृद्धि होती है। 

Dhanteras 2024 most importance items to buy on dhanteras

Share this story