Samachar Nama
×

Happy Dhanteras 2024 धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलती, सालभर जेब रहेगी खाली, दो मिनट के वीडियो में देखें बेस्ट शॉपिंग मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है

मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा है।

Dhanteras 2024 never make these mistakes on dhanteras

धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करते वक्त भूलकर भी इसे घर में खाली नहीं लाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है इससे दरिद्रता बढ़ती है ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप बर्तन में किन चीजों को रखकर ला सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

Dhanteras 2024 never make these mistakes on dhanteras

बर्तन में किन चीजों को रखना रहेगा शुभ—
धनतेरस के शुभ अवसर पर अगर आप कोई नया बर्तन खरीद रहे हैं तो घर में लाने से पहले उसमें जल या फिर गंगाजल जरूर भर लें। गंगाजल के अलावा नए बर्तन में शहद और दूध भी रखना शुभ रहेगा। इससे सुख समृद्धि आती है और सालभर धन के भंडार भरे रहते हैं।

Dhanteras 2024 never make these mistakes on dhanteras

नए बर्तनों की खरीदारी करने के बाद इसमें आप चावल भरकर भी ला सकते हैं इसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में आप धान, जौ, गेहूं, सफेद तिल, काला चना, मसूर की दाल और मूंग यानी सात तरह के अनाज भी रख सकते हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आती है और दरिद्रता दूर रहती है।

Dhanteras 2024 never make these mistakes on dhanteras

Share this story