Samachar Nama
×

धनतेरस पर्व आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Dhanteras 2021 shopping muhurat time gold silver shubh muhurat for shopping items on dhanteras puja muhurat time

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों का विशेष महत्व होता हैं वही सालभर के इंतजार के बाद आज यानी 2 नवंबर दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा हैं पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार आता हैं धनतेरस शुभ दिवाली के दो दिन पहले पड़ता हैं

Dhanteras 2021 shopping muhurat time gold silver shubh muhurat for shopping items on dhanteras puja muhurat time

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर, भगवान गणेश, यमदेव और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे। धनतेरस के दिन सोने चांदी की चीजें और बत्रन खरीदने की परंपरा हैं ऐसा कहा जाता हैं कि धनतेरस के शुभ अवसर और मुहूर्त पर नया काम करने और खरीदारी से इसमें तेरह गुने की वृद्धि होती हैं। 

Dhanteras 2021 shopping muhurat time gold silver shubh muhurat for shopping items on dhanteras puja muhurat time

जानिए पूजन की विधि—
धनतेरस के दिन से ही माता लक्ष्मी सभी पर अपनी शुभ कृपा बरसाने लगती हैं धनतेरस के दिन यानी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। ऐसे में इस दिन सुबह इनकी षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए शाम के समय घर के हर कोनों में घी और सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें। धनतेरस पर घर के दक्षिण दिशा में भगवान यम के नाम का दीपक जरूर रखें। 

Dhanteras 2021 shopping muhurat time gold silver shubh muhurat for shopping items on dhanteras puja muhurat time

जानिए धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त—
वैसे तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती हैं मगर शुभ मुहूर्त में धनतेरस की खरीदानी करने पर बहुत ही अच्छे फल प्राप्त होते हैं धनतेरस पर सोना चांदी और बर्तन खरीदने के लिए 2 नवंबर को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से लेकर 11 बजकर 31 मिनट तक शुभ रहेगा। अगर धनतेरस के शाम के मुहूर्त की बात करें तो 6 बजकर 18 मिनट से रात के 8 बजकर 11 मिनट तक खरीदारी के लिए अच्छा समय हैं। धनतेरस के ​ही दिन पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का त्योहार शुरू हो जाता हैं धनतेरस के दिन लोग अपने घरों की साफ सफाई के बाद शाम के समय दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। 

Dhanteras 2021 shopping muhurat time gold silver shubh muhurat for shopping items on dhanteras puja muhurat time

Share this story