Samachar Nama
×

Dhanteras 2024 कंगाल कर देगी धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज़, वीडियो में देखें विधि मंत्र और नियम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है

ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए वरना इसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है तो आइए जानते हैं। 

Do not buy these things on dhanteras

धनतेरस पर न करें इन चीजों की खरीदारी—
धनतेरस का दिन शुभ माना गया है ऐसे में इस दिन भूलकर भी कांच के बर्तनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है मान्यता है कि इस दिन कांच के बर्तनों की खरीदारी करने से इसका अशुभ प्रभाव आर्थिक स्थिति  पर पड़ता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।

Do not buy these things on dhanteras

ऐसा करने से कार्यों में रुकावट आती है साथ ही अशुभ परिणाम भी प्राप्त होता है। धनतेरस पर काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं माना जाता है इससे नकारात्मकता फैलती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धनतेरस पर सरसों तेल की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं माना जाता है इससे कुंडली में शनि कमजोर होकर अशुभ फल देता है।

Do not buy these things on dhanteras

धनतेरस पर शॉपिंग मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजे तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजे से शुरू हो रहा है जो कि करीब डेढ़ घंटे यानी की 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा शॉपिंग का तीसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 

Do not buy these things on dhanteras

Share this story