Samachar Nama
×

Dhanteras 2024 इस साल कब मनाया जाएगा धनतेरस, जानें तारीख और पूजा मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन धनतेरस को बहुत ही खास माना जाता है जो कि दिवाली से पहले मनाया जाता है इसी दिन से दिवाली के महापर्व का आरंभ भी हो जाता है धनतेरस का त्योहार हिंदुओं का प्रमुख पर्व होता है जो कि हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है इस शुभ दिन पर धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी धन के देवता भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की विधिवत पूजा की जाती है

Dhanteras 2024 date muhurta and significance

इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन लोग घर से जुड़ी जरूरी चीजों की खरीदारी करते हैं साथ ही इस दिन सोने चांदी के आभूषण भी खरीदे जाते हैं मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से उनमें कई गुना वृद्धि होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा। 

Dhanteras 2024 date muhurta and significance

कब मनाया जाएगा धनतेरस—
पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगी। वही इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। वही इस  साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

Dhanteras 2024 date muhurta and significance

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि धनतेरस के दिन यानी 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 12 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है इस मुहूर्त में पूजा पाठ करना बेहद ही शुभ मनाया जाएगा। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना उत्तम माना जाता है इसी के साथ ही इस दिन दान पुण्य के कार्य करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है साथ ही धन दौलत में बढ़ोत्तरी होती है। 

Dhanteras 2024 date muhurta and significance
 

Share this story