Samachar Nama
×

Dhanteras 2024 धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो करें इन सस्ती चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी खोल देंगी धन के द्वार, वीडियो में देखें अचूक उपाय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है

ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि धनतेरस के मौके पर सोने चांदी के अलावा आप किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

Dhanteras 2024 buy these things on dhanteras

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी—
माता लक्ष्मी को पान बहुत प्रिय है ऐसे में धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर अगले दिन इन पत्तों को नदी में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ का आशीर्वाद मिलता है।

Dhanteras 2024 buy these things on dhanteras

धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा धनतेरस पर चावल का धान लेना भी अच्छा माना जाता है इससे सुख समृद्धि और वैभव सदा बना रहता है इस दिन चीनी के बताशे भी खरीदना अच्छा होता है। 

Dhanteras 2024 buy these things on dhanteras

धनतेरस के दिन कपड़ो की खरीदारी करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं इसके अलावा इस दिन सिंदूर खरीदना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से विवाहित महिलाओं का सौभाग्य बढ़ता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन आप झाड़ू भी खरीद सकते हैं। 

Dhanteras 2024 buy these things on dhanteras

Share this story