Samachar Nama
×

Dhanteras 2024 धनतेरस पर भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, सालभर मिलेंगे अशुभ परिणाम, वीडियो में देखें पूजा का मुहूर्त

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है

धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए वरना इसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है तो आइए जानते हैं। 

Dhanteras 2024 do not do these things buy on dhanteras

धनतेरस पर न करें इन चीजों की खरीदारी—
धनतेरस का दिन शुभ माना गया है ऐसे में इस दिन भूलकर भी कांच के बर्तनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है मान्यता है कि इस दिन कांच के बर्तनों की खरीदारी करने से इसका अशुभ प्रभाव आर्थिक स्थिति  पर पड़ता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में रुकावट आती है साथ ही अशुभ परिणाम भी प्राप्त होता है। 

Dhanteras 2024 do not do these things buy on dhanteras

धनतेरस पर काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं माना जाता है इससे नकारात्मकता फैलती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धनतेरस पर सरसों तेल की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं माना जाता है इससे कुंडली में शनि कमजोर होकर अशुभ फल देता है। 

Dhanteras 2024 do not do these things buy on dhanteras

Share this story