Samachar Nama
×

Dev uthani ekadashi 2024 साल की सबसे बड़ी एकादशी पर करें तुलसी के 5 उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, देव करेंगे कृपा

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल में 24 बार पड़ता है जिसमें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को बेहद ही महत्वपूर्ण बताया गया है जो कि देवउठनी एकादशी के नाम से जानी जाती है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विधान होता है देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है

Dev uthani ekadashi 2024 do these tulsi upay on dev uthani ekadashi

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु पूरे चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। प्रभु के जागने के बाद एक बार फिर से सभी शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन तुलसी के उपायों को करने से देवों की असीम कृपा बरसती है और साधक की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है तो आइए जानते हैं। 

Dev uthani ekadashi 2024 do these tulsi upay on dev uthani ekadashi

तुलसी के आसान उपाय—
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान शालीग्राम और माता ​तुलसी का विवाह किया जाता है ऐसे में इस दिन तुलसी के उपाय करना लाभकारी होता है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की विधिवत पूजा कर उन्हें लाल चुनरी अर्पित करें ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है और शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा एकादशी के दिन तुलसी जी की विधिवत पूजा कर पौधें में लाल रंग का कलावा बांधें और प्रार्थना करें माना जाता है कि ऐसा करने से शीघ्र मनोकामना पूरी होती है। 

Dev uthani ekadashi 2024 do these tulsi upay on dev uthani ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन पीले धागे में 11 गांठ लगाकर तुलसी जी को अर्पित करें ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और लक्ष्मी कृपा से धन लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन भगवान ​कृष्ण की विधिवत पूजा कर उन्हें तुलसी के 11 पत्ते अर्पित करें ऐसा करने से प्रभु की कृपा बनी रहती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। 

Dev uthani ekadashi 2024 do these tulsi upay on dev uthani ekadashi

Share this story