Samachar Nama
×

Dev Deepawali 2024 कब मनाई जाएगी देव दीपावली? नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन देव दीपावली को बहुत ही खास माना गया है जो कि दिवाली के बाद मनाई जाती है। इस दिन देवी देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं यही कारण है कि इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है।

dev deepawali 2024 date muhurta and significance

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है जो कि दिवाली के 15 दिनों के बाद पड़ती है। इस दिन पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती है और ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा देव दीपावली की तारीख और शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

dev deepawali 2024 date muhurta and significance

देव दीपावली की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी की 16 नवंबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर 7 बजकर 47 मिनट तक होगा।

dev deepawali 2024 date muhurta and significance

यानी पूजा के लिए साधक को 2 घंटे 37 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। ऐसे में भक्त देवी देवताओं की पूजा इस मुहूर्त में कर सकते हैं। देव दीपावली के पावन दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके भगवान की विधिवत पूजा करने से देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है इसके अलावा इस दिन दान पुण्य के कार्य करना भी उत्तम माना जाता है। 

dev deepawali 2024 date muhurta and significance

Share this story