Samachar Nama
×

Dev Deepawali 2024 देव दीपावली पर रहेगा भद्रा का साया, जानें किस समय दीपक जलाना रहेगा शुभ
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन देव दीपावली को बहुत ही खास माना गया है जो कि दिवाली के बाद मनाई जाती है। इस दिन देवी देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं यही कारण है कि इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है।

dev deepawali 2024 deepak jalane ka muhurta and significance

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है जो कि दिवाली के 15 दिनों के बाद पड़ती है। इस दिन पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती है और ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा देव दीपावली पर दीपक जलाने का शुभ समय बता रहे हैं।  

dev deepawali 2024 deepak jalane ka muhurta and significance

देव दीपावली की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी की 16 नवंबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर 7 बजकर 47 मिनट तक होगा। यानी पूजा के लिए साधक को 2 घंटे 37 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। ऐसे में भक्त देवी देवताओं की पूजा इस मुहूर्त में कर सकते हैं। 

dev deepawali 2024 deepak jalane ka muhurta and significance

देव दीपावली पर दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त—
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से हो रहा है और समापन 16 नवंबर दिन शनिवार को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में देव दीपावली के दिन दीपक जलाने का शुभ समय शाम को 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक है। 

dev deepawali 2024 deepak jalane ka muhurta and significance

Share this story