Samachar Nama
×

Happy Choti Diwali 2024 अकाल मुत्यु से छुटकारा पाने के लिए आज करें ये उपाय, दो मिनट के वीडियो में देखें सही तरीका

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन दिवाली से एक दिन पहले पड़ने वाली नरक चतुर्दशी को बेहद ही खास माना जाता है जिसे छोटी दिवाली, यम चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।

यम चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीपक जलाना शुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से यम देवता प्रसन्न होकर कृपा करते हैं इसके अलावा नरक चतुर्दशी के दिन दान पुण्य के कार्य करना भी उत्तम होता है।

Chhoti diwali 2024 do these remedies on narak chaturdashi

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है इस साल नरक चतुर्दशी का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ आसान उपायों को किया जाए तो अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

Chhoti diwali 2024 do these remedies on narak chaturdashi

छोटी दिवाली पर करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार नरक चतुर्दशी के पावन दिन पर दीप दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। छोटी दिवाली पर घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम का एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। इस चौमुखी दीपक को पूरे घर में घूमाना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

Chhoti diwali 2024 do these remedies on narak chaturdashi

इसके बाद घर के बाहर जाकर थोड़ी दूरी पर इस दीपक को रख दें। ध्यान रहें कि इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दौरान दीपक को न देखें। माना जाता है कि इस आसान उपाय को करने से यम देवता का आशीर्वाद मिलता है और कष्ट कम हो जाते हैं। 

Chhoti diwali 2024 do these remedies on narak chaturdashi

Share this story