Samachar Nama
×

Chitragupta Puja 2023 आज है चित्रगुप्त पूजा, जानें संपूर्ण पूजन विधि और महत्व

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है तो दूसरा जाता है दिवाली के बाद चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती है  जो कि भाई दूज के दिन ही किया जाता है चित्रगुप्त पूजा को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

Chitragupta puja 2023 date importance and significance 

पंचांग के अनुसार यम द्वितीया हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया जाता है इस साल यम द्वितीया का त्योहार 15 नवंबर दिन बुधवार यानी की आज मनाया जा रहा है तो आज हम आपको यम द्वितीया की संपूर्ण पूजा विधि के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

Chitragupta puja 2023 date importance and significance 

यम द्वितीया की संपूर्ण पूजा विधि—
आज यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समुदाय के लोग करते हैं चित्रगुप्त को कायस्थ समाज का पूर्वज माना गया है। इस दिन सुबह स्नान आदि करें इसके बाद पूजन स्थल की साफ सफाई करके भगवान चित्रगुप्त की पूजा करें भगवान को सभी पूजन सामग्री अर्पित करें पुष्प चढ़ाएं और भोग लगाएं। इसके बाद भगवान की आरती करें।

Chitragupta puja 2023 date importance and significance 

फिर कलम दवाब की भी पूजा करें। इस दिन यम को बहन यमुना से वरदान मिला था जो भाई अपनी बहन के यहां जाकर इस दिन माथे पर तिलक लगाएगा और बहन के हाथों से बना भोजन खाएगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। इसलिए आज के दिन भाई दूज आर चित्र गुप्त पूजा की जाती है। 

know significance and reason behind worship of lord chitragupta

Share this story