Samachar Nama
×

गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद जरूर करें इन मंत्रों का जाप, तमाम समस्याएं होंगी दूर

Ganga dussehra 2023 chant these mantra on ganga dussehra

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन गंगा दशहरा का त्योहार अपने आप में ही बेहद खास माना जाता हैं। पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देशभर में मनाया जाता हैं इस बार यह पर्व 30 मई को पड़ रहा हैं मान्यता है कि इसी पावन दिन पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा दशहरा के पावन दिन पर स्नान और दान का खास महत्व होता हैं।

Ganga dussehra 2023 chant these mantra on ganga dussehra

मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं और साथ ही साधक के अनजाने में हुए पापों का भी नाश हो जाता हैं इस दिन मां गंगा की विधि विधान से आराधना करना उत्तम माना जाता हैं ऐसा करने से जीवन के कष्टों का निवारण होता हैं।

Ganga dussehra 2023 chant these mantra on ganga dussehra

इसके साथ ही गंगा दहशरा के पावन दिन पर अगर गंगा नदी में स्नान के बाद मां गंगा के चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्रों का जाप पूरे मन से किया जाए तो जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान हो जाता है साथ ही कार्यों में भी मनचाही सफलता हासिल होती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मां गंगा के चमत्कारी मंत्र। 

Ganga dussehra 2023 chant these mantra on ganga dussehra
 
मां गंगा के चमत्कारी मंत्र—

ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं ।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।

गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति॥

Ganga dussehra 2023 chant these mantra on ganga dussehra

Share this story