Samachar Nama
×

Holi Bhai Dooj 2024 होली भाई दूज पर इस मुहूर्त में करें भाई तिलक, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन भाई दूज का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल में दो बार आता है पहला दिवाली के बाद पड़ता है तो वही दूसरा भाई दूज होली के बाद मनाया जाता है जिसे होली भाई दूज के नाम से जाना जाता है।

Holi bhai dooj 2024 date shubh muhurta and significance

इस दिन बहने अपने भाई का तिलक कर उनकी मंगल कामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगती है होली भाई दूज का पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा होली भाई दूज की सही तारीख, मुहूर्त और दिन बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Holi bhai dooj 2024 date shubh muhurta and significance

होली भाई दूज की तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 26 मार्च को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर होने जा रहा है और इसका समापन 27 मार्च को शाम 5 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में होली भाई दूज का त्योहार 27 मार्च दिन बुधवार यानी की कल मनाया जाएगा।

Holi bhai dooj 2024 date shubh muhurta and significance

तिलक का शुभ मुहूर्त—
होली भाई दूज पर भाई को तिल करने के लिए दो मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं जिसमें पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक मिल रहा है वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 4 मिनट तक प्राप्त हो रहा है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक करने से भाई को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही रिश्ते में प्रेम, मजबूती हमेशा बनी रहती है। 

Holi bhai dooj 2024 date shubh muhurta and significance

Share this story