Samachar Nama
×

Bhai Dooj 2023 भाई दूज पर सिर्फ 2 घंटे तक रहेगा टीका करने का शुभ मुहूर्त, तुरंत नोट करें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है जो कि बहन भाई के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर उसकी लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है। मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहन द्वारा भाई को टीका करने से रिश्तों में प्रेम और मजबूती बनी रहती है।

bhai dooj 2023 date shubh muhurta and importance 

इस साल भाई दूज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस साल भाई दूज का त्योहार 14 और 15 नवंबर यानी दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार इस बार भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त केवल 2 घंटे 15 मिनट तक ही रहेगा। ऐसे में बहनें अपने भाई को इसी अन्तराल में टीका कर सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भाई दूज से जुड़ी अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

bhai dooj 2023 date shubh muhurta and importance 

भाई दूज की सही तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ इस बार 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से हो रहा है यह तिथि अगले दिन यानी 15 नवंबर को रात 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया ​तिथि के अनुसार भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को ही मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाना शुभ रहेगा। 

bhai dooj 2023 date shubh muhurta and importance 

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त—
ज्योतिष अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में शुभ मुहूर्त मंगलवार 14 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से लेकर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह 2 घंटे 15 मिनट के शुभ मुहूर्त में भाई का तिलक किया जा सकता है इस मुहूर्त में ​टीका करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से भगवान की असीम कृपा भाई बहनों को प्राप्त होगी। 

bhai dooj 2023 date shubh muhurta and importance 

Share this story