Samachar Nama
×

Basant Panchami 2024 सरस्वती पूजा में जरूर पढ़ें ये आरती, सफल होगी पूजा मिलेगा आशीर्वाद 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि गीत संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना को समर्पित होता है इस दिन कला और शिक्ष़्ाा से जुड़े लोग देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा प्राप्त होती है।

Basant panchami 2024 read maa saraswati aarti on basant panchami puja 

बसंत पंचमी का त्योहार इस साल 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना उत्तम होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती बुद्धि, विद्या, गीत संगीत व कला की देवी हैं मान्यता है कि इनकी पूजा करने से बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलता है ऐसे में अगर आप बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा कर रहे हैं और उन्हें शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी प्रिय आरती का पाठ जरूर करें ऐसा करने से माता जल्दी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। 

Basant panchami 2024 read maa saraswati aarti on basant panchami puja 

यहां पढ़ें मां सरस्वती की आरती-

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता। सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी। सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ ॐ जय सरस्वती माता।।।

बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला। शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ ॐ जय सरस्वती माता।।।

देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया। पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥

Basant panchami 2024 read maa saraswati aarti on basant panchami puja 

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो। मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥

धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो। ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥

मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें। हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता। सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता । सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

Basant panchami 2024 read maa saraswati aarti on basant panchami puja 

Share this story