Happy Diwali 2023 देशभर में आज मनाई जा रही दिवाली, यहां जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली का त्योहार विशेष माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है इस दिन लक्ष्मी गणेश की विशेष पूजा का विधान होता है।

मान्यता है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार यानी आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करने से जीवन से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है और खुशियों का घर में प्रवेश होता है ऐसे में अगर आप भी लक्ष्मी पूजन कर माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 12 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से हो रहा है और समापन 13 नवंबर दिन सोमवार की दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर दिन रविवार को मनाना शुभ रहेगा। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से जीवन में अपार सुख समृद्धि प्राप्त होती है।


