Samachar Nama
×

वट सावित्री पर बस इतने ही देर का है शुभ मुहूर्त, मिलेगा दांपत्य सुख

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत पूजन किया जाता है जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है वैवाहित महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना हेतु करती है तो वही कुंवारी कन्याएं वट सावित्री का व्रत सुयोग्य वर की इच्छा से करती है

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance

इस साल वट सावित्री का व्रत 6 जून दिन गुरुवार यानी कल किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से लाभ की प्राप्ति होती है और पति पर आया हर संकट टल जाता है, इस दिन पूजा पाठ शुभ मुहूर्त में करना लाभकारी माना जाता है तभी पूर्ण फलों की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा वट सावित्री पर पूजन का शुभ समय व अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance

वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री का व्रत 6 जून दिन गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 78 मिनट का ही प्राप्त हो रहा है माना जा रहा है कि इस शुभ मुहूर्त में वट सावित्री की पूजा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्री विष्णु की अपार कृपा प्राप्त होती है।

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance

आपको बता दें कि वट सावित्री के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 6 जून को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 38 मिनट तक रही। वही अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक प्राप्त हो रही है। अभिजीत मुहूर्त को बहुत ही शुभ माना गया है ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा अर्चना करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली और शांति आती है। 

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance

Share this story