Samachar Nama
×

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इन मंदिरों में करें दर्शन पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना

Basant panchami 2023 maa saraswati temple in india 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में ईश्वर साधना को सर्वोत्तम माना गया है वही हमारे देश में देवी देवताओं के कई ऐसे प्रसिद्ध, चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर है जहां दर्शन पूजन से भक्तों की समस्याओं का निवारण हो जाता है कल यानी 26 जनवरी दिन गुरुवार को देशभर में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान होता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा देवी मां के प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों के बारे में बता रहे है जिनके दर्शन करने से मां ज्ञान के भंडार हमेशा भरे रखती है तो आइए जानते है। 

Basant panchami 2023 maa saraswati temple in india 

मां सरस्वती के प्रसिद्ध मंदिर—
कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में श्रृंगेरी का शारदमबा मंदिर है और यह मंदिर आठवीं सदी में आदि शंकराचार्य द्वारा बनाया गया था। आपको बता दें कि इस पवित्र मंदिर में मुख्य रूप से देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है यहां पर बसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जानकारी के अनुसार इस मंदिर में देवी की प्रतिमा चंदन की लकड़ी से निर्मित है कहते है जो भक्त यहां पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ देवी मां की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना माता पूर्ण कर देती है। श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर मां सरस्वती का प्रमुख मंदिर माना जाता है ये पवित्र स्थल आंध्र प्रदेश के अदिलाबाद जिले में स्थित है इसे बसरा नाम से भी बुलाया जाता है इस मंदिर के स्तंभों में संगीत के स्वर आज भी सुनाई देते है। यह पवित्र मंदिर गोदावरी नदी के तट प स्थित है। 

Basant panchami 2023 maa saraswati temple in india 

पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर मां सरस्वती की पूजा का पवित्र धाम माना जाता है यह मंदिर केरल का एकमात्र मंदिर है इस मंदिर को किझेप्पुरम नंबूदिरी ने स्थापित किया था कहते है कि उन्होंने यहां स्थापित मूर्ति को ढूंढा था और पूर्व की ओर मुख करके इसको स्थापित किया। इस मंदिर को दक्षिण मूकाम्बिका के नाम से भी जाना जाता है।

Basant panchami 2023 maa saraswati temple in india 

वारंगल सरस्वती मंदिर आंध्रप्रदेश के मेंढक जिले के वारंगल में स्थिति है यहां मां सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है मान्यता है कि इस मंदिर में ज्ञान की देवी के दर्शन से भक्तों के दुखों का अंत हो जाात है वही पुष्कर का सरस्वती मंदिर भी अपने आप में बेहद पवित्र और पूजनीय है यहां मां सरस्वती का विशेष मंदिर है मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन के बिना पुष्कर की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। 

Basant panchami 2023 maa saraswati temple in india 

Share this story